Tuesday, October 20th, 2026

निगम मंडल को लेकर फिर जागी उम्मीद, पुनिया आज आयेंगे

रायपुर
जैसे ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के रायपुर आने की खबर आती है निगम मंडल में पद पाने की चाहत रखने वालों की उम्मीद जाग जाती लेकिन जब किन्ही कारणों से अटक जाता है तो वे फिर शांत हो जाते हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली गए और कल पुनिया के साथ ही संभवत: वे लौट सकते हैं। फिलहाल दोनों का शेड्यूल अलग है।

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीसीसी प्रभारी जन घोषणापत्र के क्रियान्वयन सहित अहम विषयों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचेंगे। पुष्ट तो नहीं लेकिन निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी बैठक हो सकती है। पिछले दो साल से कार्यकर्ता नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय